संदेश

मई, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तपते पहाड़ों में सियासी गर्मी

चित्र
तपते पहाड़ों में सियासी गर्मी  नमस्कार दोस्तों,  हम आज के इस लेख के माध्य से क्षेत्रीय चुनाव के हालात  का जायजा लेंगें ।   जहाँ  देश भर में  लोकसभा के चुनाव चर्चित हैं  वही इस बार  हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी रोचक हैं। जहाँ  हम अगर प्रादेशिक दृष्टिकोण को देखें तो हिमाचल यानी  हिम  का आँचल  ,,, हिमालय की गोद में बसा हुआ धरा का भाग  जो पेड़ो  से हरा- भरा है  बर्फ से ढकी चोटियाँ हैं  और कल कल पानी करते झरने- कतार  मे बहते शुद्ध पानी की नदियाँ हैं । आबादी  के हिसाब से देखें  तो लगभग 78 लाख जनसँख्या के साथ यह देश के सबसे छोटे राज्यों  में  से एक है । यहाँ  विधानसभा की 68 सीटें हैं  4 लोकसभा की सीटें  और साथ ही 3 सीटें  राज्यसभा   के लिए अंकित हैं ।  प्रदेश का राजनीति इतिहास  प्रदेश का राजनीतिक इतिहास के ऊपर हम नजर डालें  तो प्रदेश के प्रथम मुख्यमन्त्री  और राज्य निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार थे।जबकि  वर्तमान मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह (सुखू)  हमीरपुर जिले के नदौन  क्षेत्र से सम्बन्धित  हैं । इसके अलावा कांग्रेस की तरफ़ से  ठाकुर रामलाल सिंह, राजा वीरभद्र सिंह, और भारतीय जनता पार्